Create your Account
UP News : युवती के डबल क्रॉस से टूटा दोस्ती का रिश्ता, एक की मौत, दूसरा जिंदगी-मौत से जूझ रहा
- Rohit banchhor
- 10 Jan, 2026
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती से पूछताछ सहित सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
UP News : बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आई यह प्रेम कहानी नहीं, बल्कि भरोसे और भावनाओं के टूटने की दर्दनाक दास्तान है। एक ही युवती से प्यार करने वाले दो जिगरी दोस्तों की कहानी का अंत बेहद खौफनाक हो गया। प्रेमिका की कथित बेवफाई से आहत एक युवक ने आत्महत्या कर ली, जबकि दूसरा युवक जहर खाकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, सूरज सिंह और उसका दोस्त लंबे समय से एक ही युवती के संपर्क में थे। दोनों ही उससे शादी करना चाहते थे और युवती भी दोनों से अलग-अलग रिश्ते निभा रही थी। वह दोनों को एक-दूसरे से अनजान रखकर साथ जीने-मरने के वादे कर रही थी। जब यह सच्चाई सामने आई कि युवती दोनों को एक साथ “डबल क्रॉस” कर रही है, तो दोनों युवक गहरे मानसिक तनाव में आ गए।
बताया जा रहा है कि सच सामने आने के बाद सूरज सिंह ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। कुछ ही देर बाद उसके दोस्त ने भी वही कदम उठाया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और युवती से पूछताछ सहित सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026: इनकम टैक्स नियमों में बड़ी राहत, अब जेल नहीं केवल जुर्माना देकर मामला रफा-दफा
- 2. T20 World Cup 2026 IND vs PAK: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई चाल, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान
- 3. CG News : महंत से मिले लखमा, बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति के लिए जाएंगे कोर्ट
- 4. MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

