Create your Account
UP: लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तो मुख्यमंत्री योगी ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई
UP: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। विधानभवन में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ, जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिसने वातावरण को और भव्य बना दिया। इसके बाद राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। परेड की कमान मेजर ओंकार निशांत ने संभाली, जबकि सूबेदार अमरीक सिंह के नेतृत्व में सैन्य झांकी निकली, जिसका दर्शकों ने तालियों से स्वागत किया।
UP: इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल ने प्रदेश और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
UP: दूसरी ओर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए संविधान के मूल्यों- लोकतंत्र, एकता और अखंडता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सीएम ने सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया। समारोह में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामे मार्च किया और देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद बाइक सवार परिवार कुचला, पति-पत्नी और दो मासूमों की मौत
- 2. Budget 2026 Live: शेयर बाजार को नहीं भाया निर्मला का बजट, संडे को निवेशकों के डूबे 16 लाख करोड़
- 3. CG News: रिटायर्ड DIG कमलोचन कश्यप रायपुर PHQ में OSD बनाए गए, देखें आदेश
- 4. West Bengal Assembly Elections: बंगाल में ‘एकला चलो’ की राह पर TMC, ममता दीदी का ऐलान— विधानसभा चुनाव में बिना गठबंधन उतरेगी पार्टी, कांग्रेस को झटका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

