Create your Account
UP: किसान दिवस पर सीएम योगी ने किसानों को किया सम्मानित, ट्रैक्टर की चाबियां सौंपीं
UP : लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मंगलवार को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया। साथ ही कई लाभार्थी किसानों को ट्रैक्टर की चाबियां सौंपकर उन्हें सशक्त बनाया।
UP : मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करना सभी का धर्म है। पहली बार किसान सरकार के एजेंडे का केंद्रबिंदु बने हैं। 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से धरती माता की सेहत को लेकर गंभीरता दिखाई गई। सॉइल हेल्थ कार्ड योजना से हर किसान अपनी जमीन की स्थिति जानकर बेहतर खेती कर रहा है। सरकार ने जागरूकता अभियान चलाकर किसानों को जैविक और संतुलित खेती की ओर प्रेरित किया है। सीएम योगी ने किसानों से अपील की कि भारत माता के जयकारों के साथ देश और प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान दें।
UP : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने 'जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान' में 'जय अनुसंधान' जोड़कर कृषि क्षेत्र को नई दिशा दी है। नए अनुसंधानों से वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख, पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह तथा रालोद के सभी विधायक मौजूद रहे।
Related Posts
More News:
- 1. Salman Khan: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे है राधे भईया, थिएटर्स में इस दिन री-रिलीज होगी 'तेरे नाम'
- 2. MP News : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार
- 3. MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
- 4. Budget 2026 Live: कैंसर की 17 दवाइयों पर कस्टम ड्यूटी नहीं, 3 आयुर्वेदिक एम्स बनेंगे; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे, इनकम टैक्स में बड़ी राहत, यहां देखें प्रमुख बजट घोषणाएं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

