Create your Account
UP Accident : एटा में आमने-सामने भिड़ीं दो तेज रफ्तार बाइकें, तीन की मौके पर मौत
- Rohit banchhor
- 11 Jan, 2026
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
UP Accident : एटा। जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। अवागढ़ थाना क्षेत्र के उड़ेरी बंबा के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, मृतकों में प्रदीप (निवासी मीसा कला) और ज्ञान सिंह शामिल हैं, जो एक डॉक्टर को छोड़ने के बाद अपने गांव नगला छैया लौट रहे थे।
वहीं तीसरे मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों से हो रहे सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Related Posts
More News:
- 1. India-US Trade Deal: भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर लगी लगभग मुहर, छोटी डील तैयार, FTA के लिए और इंतज़ार
- 2. Jaishankar's visit to Washington: तीन दिवसीय अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर; क्रिटिकल मिनरल्स बैठक में लेंगे हिस्सा
- 3. UP News : मेरी पत्नी पत्थर की हो गई! पति के दावे से मचा हड़कंप, देखने के लिए ग्रामीणों की उमड़ी भीड़
- 4. Raipur City News : दुर्गा महाविद्यालय में 10 फरवरी को पूर्व छात्रों का मिलन समारोह, कई विशिष्ट अतिथि होंगे शामिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

