Create your Account
UP Accident : तेज़ रफ्तार ट्रक के ठोकर से पिकअप के उड़े परखच्चे, 3 मजदूर की मौत, 7 घायल
- Rohit banchhor
- 17 Jan, 2026
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
UP Accident : सुल्तानपुर। जिले में शुक्रवार देर रात घने कोहरे ने जानलेवा रूप ले लिया। दोस्तपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने मजदूरों से भरी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान तेज़ रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से गाजीपुर की ओर फरार हो गया, जिससे लोगों में और आक्रोश फैल गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतकों की पहचान किसन पाल (30 वर्ष), अजय कुमार (30 वर्ष) और रजोली (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी मजदूर बताए जा रहे हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकर नगर जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह घना कोहरा और तेज़ रफ्तार सामने आ रही है। फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, किराये के मकान से चल रहा था देहव्यापार, 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार
- 2. Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम, आज से राजिम कल्प कुंभ की शुरुआत
- 3. Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, EV-सेमीकंडक्टर से हाउसिंग सेक्टर तक बड़े ऐलानों पर नजर
- 4. Friday horoscope: इन राशियों के जातकों पर आज होगी माता महालक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

