Create your Account
UP Accident : डंपरऔर कार की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत, चालक फरार
UP Accident : बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। नांगल थाना क्षेत्र के हरिद्वार रोड पर खनन डंपर और कार की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब कार सवार लोग एक धार्मिक जलसे में शामिल होकर घर लौट रहे थे। अचानक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे सभी लोगों की सांसें थम गईं। मृतकों की पहचान कारी इकबाल (75), अशफाक (65), एहतेशाम (25) और सलाउद्दीन के रूप में हुई है।
हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Greece boat Collision: ग्रीस में बड़ा हादसा, स्पीडबोट और कोस्ट गार्ड नाव की टक्कर में 14 की मौत, कई लापता
- 2. Raipur City News : देशभर में करोड़ों की चोरी करने वाला शातिर नकबजन गिरफ्तार
- 3. MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
- 4. UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

