Create your Account
चरित्र शंका से परेशान पत्नी ने पति पर टांगिया से किया ताबड़तोड़ वार, थाने पहुंचकर खुद किया सरेंडर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने हत्या के बाद खुद थाने जाकर अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना मरवाही थाना क्षेत्र के बघर्रा गांव के ललमटियाटोला की है। पुलिस के अनुसार, मृतक घोरेलाल पुरी और उसकी पत्नी वेदकुंवर पुरी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
घोरेलाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी, जिसके चलते वेदकुंवर परेशान रहती थी। घटना के दिन दोनों पति-पत्नी पड़ोसी धनीराम के घर छठी के कार्यक्रम में शामिल हुए। घर लौटने के बाद दोनों के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। घोरेलाल ने पत्नी पर धनीराम के घर आए मेहमानों के साथ अनुचित संबंध होने का आरोप लगाया।
विवाद के बाद जब घोरेलाल कमरे में सो गया, तो गुस्से में आकर वेदकुंवर ने घर में रखे टांगिया से उसके गले पर दो बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद वेदकुंवर खुद थाने पहुंची और अपने जुर्म को कबूल करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। मरवाही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच में जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Constable Suspended : वर्दी की दबंगई पड़ी भारी, ट्रक चालक से मारपीट का वीडियो वायरल होते ही आरक्षक सस्पेंड
- 2. Gemini AI-OpenAI: Google को बड़ा झटका, Gemini AI के मास्टरमाइंड नोअम शजीर ने छोड़ा साथ, OpenAI के लिए करेंगे काम
- 3. तमिलनाडु भाजपा प्रमुख रहे अन्नामलाई ने छोड़ी BJP, पार्टी अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपा, नई पार्टी बना सकते हैं, 7 को बैठक
- 4. International Yoga Day: छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को अंबिकापुर में करेंगे योगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

