Create your Account
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की छुट्टी, इस टीम को मिली जगह, जानें विवाद की पूरी कहानी
T20 World Cup 2026: नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश को आधिकारिक तौर पर बाहर कर दिया है। बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। स्कॉटलैंड को ग्रुप C में रखा गया है, जहां उसे इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में शुरू होगा।
T20 World Cup 2026: यह विवाद करीब तीन हफ्ते से चल रहा था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारत में मैच खेलने से इनकार कर दिया था और मांग की थी कि उसके सभी मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट किए जाएं। BCB ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए यह रुख अपनाया। हालांकि ICC की स्वतंत्र सुरक्षा रिपोर्ट में भारत में खतरे का स्तर 'कम से मध्यम' पाया गया। ICC बोर्ड ने 14-2 के बहुमत से भारत में ही मैच कराने का फैसला लिया।
T20 World Cup 2026: विवाद की जड़ IPL नीलामी में थी, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा। बांग्लादेश में हिंदुओं पर कथित अत्याचार की खबरों के बीच भारत में विरोध हुआ और BCCI ने मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया। इससे नाराज BCB ने वर्ल्ड कप बहिष्कार की धमकी दी।
T20 World Cup 2026: ICC ने BCB को पर्याप्त समय दिया और अंत में 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी किया। बांग्लादेश के रुख नहीं बदलने पर स्कॉटलैंड को आमंत्रित किया गया। स्कॉटलैंड को ICC रैंकिंग (14वां स्थान) और पिछले प्रदर्शन (2024 वर्ल्ड कप में ग्रुप में तीसरा स्थान) के आधार पर चुना गया।
Related Posts
More News:
- 1. Shashi Tharoor: सदन की सीढ़ियों पर लड़खड़ाकर गिरे शशि थरूर, अखिलेश यादव ने संभाला
- 2. MP Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
- 3. BBC Indian Sportswoman of the Year 2025: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित
- 4. MP News : प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

