Create your Account
हवस की भूख भाभी को पड़ी भारी, देवर को नागवार गुज़रा अवैध संबंध, प्रेमी समेत दोनों को मारी गोली, युवक की मौत
डीग (राजस्थान)। डीग जिले में शुक्रवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी भाभी और उसके कथित प्रेमी पर गोलियां चला दीं। इस हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
घटना में आरोपी की पहचान पूरन सिंह के रूप में हुई है, जिसने अवैध सम्बन्ध के शक में अपनी भाभी परमजीत कौर और उसके कथित प्रेमी मनजीत पर गोलियां चलाईं। पुलिस के अनुसार, मनजीत को गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परमजीत कौर को पांच गोलियां लगीं। उसे जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मामले में मृतक के भाई ने जुरहेरा थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. घटना शुक्रवार रात 9 बजे की है. घटना की सूचना मिलते ही जुरहरा थाना प्रभारी अमित चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी पूरन सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इस मामले को प्रतिशोध या अवैध संबंधों से जोड़कर देख रही है। परिवार के अन्य सदस्यों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्यप्रदेश, अब पर्यटन और रोज़गार का नया ग्रोथ इंजन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 2. Raipur No Flex Zone: राजधानी रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स, GE रोड समेत 6 प्रमुख मार्गों पर बैनर-पोस्टर पर लगा प्रतिबंध
- 3. CG Accident : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पार्टी पर निकले दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो मासूमों की मौत
- 4. GST Collection In January 2026: जनवरी में GST कलेक्शन 6.2 प्रतिशत से बढ़कर 1.93 लाख करोड़ रुपए के पार, लेकिन छत्तीसगढ़ में 23% गिरावट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

