Create your Account
SCO Summit: क्या भारत के साथ सामान्य होंगे चीन के रिश्ते, SCO समिट में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया ये फार्मूला
SCO Summit: नई दिल्ली/किंगदाओ। चीन के किंगदाओ में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में भारत ने चीन के सामने रिश्ते बेहतर करने का खास फॉर्मूला रखा। भारत ने सीमा पर तनाव कम करने के लिए चार सुझाव दिए और छह साल बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू होने पर खुशी जताई।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से मुलाकात की। इस दौरान भारत ने चार बिंदुओं पर जोर दिया: पहला, 2024 की विघटन योजना का पालन करना; दूसरा, तनाव कम करने के लिए कोशिशें; तीसरा, सीमाओं के सीमांकन और परिसीमन के लिए काम करना; और चौथा, मतभेद दूर करने व रिश्ते सुधारने के लिए विशेष प्रतिनिधि तंत्र का इस्तेमाल करना।

राजनाथ सिंह ने X पर लिखा कि किंगदाओ में SCO बैठक के दौरान चीनी रक्षा मंत्री से सकारात्मक और दूरदर्शी बातचीत हुई। उन्होंने कैलाश मानसरोवर यात्रा दोबारा शुरू होने पर खुशी जताई और कहा कि दोनों देशों को इस सकारात्मक माहौल को बनाए रखना चाहिए, ताकि रिश्तों में नई उलझनें न आएं।

इसके अलावा, राजनाथ सिंह ने चीनी मंत्री को बिहार की मशहूर मधुबनी पेंटिंग भेंट की, जिसमें चटकीले रंग और आदिवासी डिजाइन की खासियत होती है। मुलाकात के बाद चीन ने कहा कि भारत टकराव नहीं चाहता और आपसी विश्वास व संवाद बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबे मासूम भाई-बहन, गांव में पसरा मातम
- 2. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 3. MP News : फोटो को लेकर विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
- 4. Thursday Horoscope: गुरुवार के दिन इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

