Create your Account
Raipur City Crime: जेल गेट पर भाई से मिलने आए बदमाश पर गोली चलाने वाले दो शूटर गिरफ्तार, नंदनवन के पास घेराबंदी कर पकड़ा
- Rohit banchhor
- 05 Nov, 2024
Raipur City Crime: जेल गेट पर भाई से मिलने आए बदमाश पर गोली चलाने वाले दो शूटर गिरफ्तार, नंदनवन के पास घेराबंदी कर पकड़ा
रायपुर। Raipur City Crime: राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में भाई से मिलने आए बदमाश पर गेट पर गोली चलाने वाले दो शूटर को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है।एएसपी सिटी लखन पटेल,एएसपी क्राइम संदीप मित्तल ने बताया कि आरोपियों की धर पकड़ के लिए 10 अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया था।। रायपुर की सभी सीमाओं पर चेक पोस्ट लगाने के साथ ही नाकेबंदी भी लगायी गयी।
Raipur City Crime: संतोषीनगर के बदमाश साहिल को गोली मारने के लिए पांच युवक दो मोटरसाइकिल में निकले थे। गिरफ्तार हमलावर शेख शाहनवाज उर्फ शानू महाराज (25) तथा शाहरूख (19) हैं। रायपुर से बाहर भागने के फिराक में थे कि उन्हें रायपुर एवं दुर्ग जिले के सीमा पर नंदनवन के समीप घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। इनके तीसरे साथी हीरा छुरा की तलाश में छापेमारी चल रही है। तीनों मौदहापारा तालाबपार के निवासी बताए गए हैं।
Raipur City Crime: बदमाशों से कट्टा बरामद कर लिया गया है, वारदात में इस्तेमाल बाइक जल्दी ही रिकवर हो जाएगी। आरोपियों के साथ दो और युवक एक बाइक पर कट्टा लेकर जेल गेट तक पहुंचे थे, ताकि ये तीनों चूके तो दूसरे गोली चला दे। इन दोनों के नाम भी पुलिस को मिल गए हैं। इस फायरिंग के बाद आधा दर्जन से ज्यादा युवक इन आरोपियों से 8-9 थे। जल्दी ही सभी गिरफ्तार कर ली जाएगी।
Raipur City Crime: बता दें कि रायपुर में सोमवार को दोपहर 12 बजे सेंट्रल जेल के गेट के सामने खड़े संतोषीनगर के शेख साहिल को बाइक सवार हमलावर कट्टे से दो गोलियां मारकर भाग निकले थे। साहिल को गोलियां कंधे और पीठ पर लगी थीं। वह जेल में बंद अपने भाई से मिलने आया था। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Naxal Surrender: बस्तर में 108 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, डंप से 3.61 करोड़ कैश, 1 किलो सोना और 101 घातक हथियार बरामद
- 2. CG News : बुढ़ादेव पहाड़ी में लगी भीषण आग, हवा के कारण तेजी से फैल रही, शहर में दहशत का माहौल
- 3. Raipur City News : राज्य स्तरीय ‘बिहान लखपति दीदी सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय ने “जय बिहान” कहकर महिलाओं को किया प्रेरित
- 4. CG News : 1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर होंगे डिजिटल, ई-ऑफिस प्रणाली लागू
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

