Create your Account
शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत, आईटी शेयरों की बिकवाली से अस्थिरता, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
मुंबई/नई दिल्ली: बुधवार को एशियाई बाजारों में मजबूती और विदेशी पूंजी के ताजा निवेश के दम पर भारतीय शेयर बाजार ने सकारात्मक रुख के साथ कारोबार शुरू किया। हालांकि, प्रमुख आईटी शेयरों में बिकवाली के कारण बाद में बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 172.43 अंक उछलकर 75,473.69 पर पहुंचा, जबकि एनएसई निफ्टी 54 अंक चढ़कर 22,888.30 पर खुला। बाद में कारोबार के दौरान सेंसेक्स 49.35 अंक की बढ़त के साथ 75,350.61 और निफ्टी 35.45 अंक ऊपर 22,867.65 पर कारोबार करते दिखे।
सेंसेक्स में जोमैटो, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और भारती एयरटेल जैसे शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरी ओर, टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएल टेक और सन फार्मा जैसे शेयर कमजोर रहे। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग में तेजी रही, जबकि शंघाई में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक बंद हुए थे।
एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को 694.57 करोड़ रुपये और घरेलू निवेशकों ने 2,534.75 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.30% गिरकर 70.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। मंगलवार को सेंसेक्स 1,131.31 अंक बढ़कर 75,301.26 और निफ्टी 325.55 अंक चढ़कर 22,834.30 पर बंद हुआ था।
Related Posts
More News:
- 1. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने लूना सवार को कुचला, मौत के बाद लोगों ने किया चक्का जाम
- 2. Iran-Israel War: ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोक पाने में नाकाम हो रहा है इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम ! अराद और दिमोना में तबाही, नेतन्याहू ने जारी किया संदेश,भारत के लिए क्या है सबक
- 3. CG Assembly Budget Session 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन आज, 71 ध्यानाकर्षण लगाए गए, नेता प्रतिपक्ष ने उठाया अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों का मुद्दा, देखें लाइव
- 4. T20 WC 2026 SA vs NZ Semi Final: पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड होंगे आमने-सामने, जानें संभावित प्लेइंग 11, ईडन की पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

