Create your Account
MP News : लोकायुक्त का बड़ा एक्शन, नायब तहसीलदार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
MP News : सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में लोकायुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार कोल को 4,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में राजस्व निरीक्षक हरी प्रसाद वैश की संलिप्तता भी सामने आई है, जिसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
MP News : शिकायतकर्ता प्रवीण चतुर्वेदी, निवासी करौली (सीधी), ने वर्ष 2016 में चितरंगी क्षेत्र के बालाखण्ड गांव में जमीन खरीदी थी। कब्जे को लेकर विवाद के बाद उन्होंने 2017 में बेदखली के लिए आवेदन दिया, लेकिन 2021 में आदेश जारी होने के बावजूद चार वर्षों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बार-बार आग्रह करने के बाद नायब तहसीलदार और राजस्व निरीक्षक ने मिलकर 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की।
MP News : लोकायुक्त ने शिकायत की जांच की तो 22 नवंबर को नायब तहसीलदार द्वारा 4,000 रुपये और 23 नवंबर को राजस्व निरीक्षक द्वारा 8,000 रुपये मांगने की पुष्टि हुई। प्रमाण मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप की योजना बनाकर 25 नवंबर को बैरीटोला खुर्द स्थित सरकारी आवास पर छापा मारा, जहां महेंद्र कोल रिश्वत की राशि लेते ही पकड़ लिए गए।
MP News : अधिकारी को मौके पर गिरफ्तार कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। राजस्व निरीक्षक हरी प्रसाद वैश के खिलाफ भी आगे की कार्रवाई जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. UP में अब कोई माफिया नहीं…, असम में गरजे CM योगी, बोले- घुसपैठ और जमीन कब्जे पर सिर्फ NDA रोक लगा सकती है
- 2. BJP Kerala Manifesto 2026: केरल में भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, महिलाओं को 2500 रुपए मासिक सहायता, मुफ्त गैस सिलेंडर और हाई-स्पीड रेल, देखें वादों का पिटारा
- 3. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 4. Raja Shivaji : राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, रितेश देशमुख बने छत्रपति शिवाजी महाराज; संजय दत्त-विद्या बालन की दिखी झलक
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

