Create your Account
MP News : अंडरगारमेंट में गांजा छुपाकर ले जा रहा था सिपाही, तीसरी बार निलंबित, पकड़े जाने पर जेल से कूदकर हुआ फरार
MP News : ग्वालियर। केंद्रीय जेल में नशे की सप्लाई का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रूटीन चेकिंग के दौरान जेल सिपाही दशरथ गुर्जर अंडरगारमेंट में गांजा छुपाकर अंदर ले जाते हुए पकड़ लिया गया। लेकिन पकड़े जाने के बाद वह मौका पाकर जेल के अंदर से ही भाग निकला। जेल अधीक्षक ने उसे तीसरी बार निलंबित कर दिया है।
जेल सुपरिटेंडेंट विदित सरवैया द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि तलाशी के दौरान दशरथ गुर्जर अपनी चड्डी में गांजा छुपाकर ले जा रहा था। जब चेकिंग टीम ने उसे पकड़ा, तो वह तुरंत पीछे की ओर पलटकर दौड़ पड़ा। बताया गया कि वह जेल गेट के पास पहरी को धोखा देकर भागा। पहरी ने गेट बंद कर दिया था, लेकिन सिपाही ने ज़ोर लगाकर अपना सिर गेट में घुसा दिया।
पहरी ने चोट के डर से गेट खोला और तभी दशरथ बाहर कूदकर फरार हो गया। सबसे बड़ी बात यह पहला मामला नहीं है। सिपाही दशरथ गुर्जर पहले भी दो बार निलंबित हो चुका है, जिसमें जेल के अंदर तंबाकू और वीडियो सप्लाई कराने के आरोप शामिल थे। घटना के बाद जेल प्रशासन अलर्ट मोड पर है और फरार सिपाही की तलाश जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
- 2. Sting Energy Drink Banned in Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों के पास 500 मीटर के दायरे में स्टिंग एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर रोक
- 3. MP News : YouTube बना नकली नोटों की 'पाठशाला', कृषि सेवा केंद्र से चल रहा था जाली करेंसी का कारोबार, 2 गिरफ्तार
- 4. UP Accident : एटा में भीषण हादसा : सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत, 12 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

