Create your Account
MP News : उज्जैन में भव्य सामूहिक विवाह में सीएम डॉ. मोहन के बेटे की शादी: कई दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल, अखाड़ा परिषद ने हर जोड़े को एक-एक लाख रुपए देने का किया ऐलान
MP News : उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के सांवराखेड़ी में शुक्रवार को एक अनोखा और भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुत्र अभिमन्यु समेत 22 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परिणय-सूत्र में बंधे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, बाबा रामदेव, कथावाचक पंडित धीरेंद्र शास्त्री, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी और कई राज्यों के मंत्री-संतों ने शिरकत की।
MP News : शादी की रौनक देखते ही बनती थी। सभी 22 दूल्हे घोड़ी पर सवार हुए तो दुल्हनें सजी-धजी बग्घियों में आईं। बारातियों ने बैंड-बाजे पर जमकर ठुमके लगाए। विवाह स्थल पर 5 भव्य डोम बनाए गए थे, वहीं फेरों के लिए 15×15 फीट के 22 अलग-अलग मंडप तैयार किए गए थे। दूल्हा-दुल्हन के लिए विशेष ग्रीन रूम और विशाल मंच भी बनाए गए। हर परिवार से 25-25 सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, लेकिन उत्साह ऐसा कि हजारों लोग पहुंच गए।

MP News : सबसे बड़ी घोषणा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की ओर से आई। अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने मंच से ऐलान किया कि सभी 22 नवदंपतियों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए एक-एक लाख रुपये नकद भेंट किए जाएंगे। इस घोषणा पर पूरा पांडाल ताल गूंज उठा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने संतों और अखाड़ा परिषद का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन मध्य प्रदेश की सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

MP News : कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री-मंत्री और सैकड़ों संत-महात्माओं की मौजूदगी ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। शाम को सभी जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए और सामूहिक रूप से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह सामूहिक विवाह न केवल सीएम परिवार के लिए खास रहा, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए सामाजिक एकता और सादगी का संदेश बन गया।
Related Posts
More News:
- 1. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 2. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
- 3. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 4. CG News : PF की रकम जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

