Create your Account
MP News : सीएम डॉ. मोहन यादव ने पवई को दी करोड़ों की सौगात, शाहनगर को मिला नगर पंचायत का दर्जा
MP News : पन्ना। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र में विकास और सुशासन की कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। बुधवार को शाहनगर में आयोजित विशाल आमसभा में सीएम ने क्षेत्रवासियों को 82 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस अवसर पर लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिनके उत्साह को देखकर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
MP News : मुख्यमंत्री ने कहा कि केन-बेतवा लिंक परियोजना बनने से बुंदेलखंड के किसानों की समृद्धि बढ़ेगी और क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदलेगी। उन्होंने पवई विधानसभा क्षेत्र में कई घोषणाएँ की, जिनमें साइन नगर और रायपुर में नवीन कॉलेज का निर्माण, बोरी मार्ग का उन्नयन, दो नए स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण और पुराने बांधों का सुधारीकरण शामिल है।
MP News : इस अवसर पर सबसे बड़ी घोषणा शाहनगर को नगर पंचायत बनाने की रही, जिससे क्षेत्र में प्रशासनिक ढांचे और विकास की गति दोनों में वृद्धि होगी। सीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से पवई और आसपास के इलाकों के नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और बुंदेलखंड का विकास नई दिशा में अग्रसर होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 2. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
- 3. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

