Create your Account
MP Accident : बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार की मौत
MP Accident : सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। अनंतपुरा गांव के चार किशोर एक ही बाइक पर सवार होकर सिमरिया हर्राखेड़ा जा रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि चारों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मरने वालों में सगे भाई शिवम पाल (18) व सत्यम पाल (17), उनके चचेरे भाई प्रशांत उर्फ प्राशू पाल (14) और उमेश पाल (16) शामिल हैं। चारों की उम्र 14 से 18 साल के बीच थी और सभी एक ही पाल परिवार से थे।
MP Accident : हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, अनंतपुरा में कोहराम मच गया। चार-चार लाल एक साथ बुझ जाने से मां-बाप, बहनें और पूरा समाज रो-रोकर बेहाल है। प्रशांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। सुबह से गांव में सिर्फ चीखें और सन्नाटा है। रविवार को चारों शवों का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बस को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Related Posts
More News:
- 1. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 2. MP Crime : 40 हजार रुपये के विवाद में बेटे ने रची खौफनाक साजिश, पिता की हत्या कर 6 महीने तक बक्से में छिपाया शव, 11 महीने बाद खुला राज
- 3. CG News : साड़ी खरीदी विवाद के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं
- 4. Stock Market July 3: शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 77,000 और निफ्टी 24,000 के पार, आईटी शेयरों ने भरी उड़ान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

