Create your Account
MP Accident : तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे और मासूम सहित एक ही परिवार के तीन की मौत
MP Accident : खरगोन। गोगांवा थाना क्षेत्र के अंदड़-मच्छलगांव के बीच सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अभ्युदय विश्वविद्यालय की तेज रफ्तार बस ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
MP Accident : मृतकों में 22 वर्षीय अरुण बड़ोदे (निवासी रामपुरा, थाना मेनगांव), उनकी 50 वर्षीय मां बदलाबाई पति गुमानसिंह बड़ोदे और बदलाबाई की 9 साल की पोती राज (पिता पप्पू बड़ोदे) शामिल हैं। घायल 7 वर्षीय टकू (पिता पप्पू बड़ोदे) को गोगांवा पुलिस ने तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
MP Accident : हादसा इतना भयानक था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही गोगांवा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बस चालक को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जांच में बस की तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने बस के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। हादसे की खबर से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. UK: उत्तराखंड में लागू हुई वीबी-जी राम जी योजना, अब साल में 125 दिन मिलेगा रोजगार, 48 रुपये बढ़ी दैनिक मजदूरी
- 2. मेघालय ने रचा चिकित्सा इतिहास: पहली बार सफल TAVI प्रक्रिया, स्वदेशी MYVAL हार्ट वॉल्व सिस्टम का हुआ इस्तेमाल
- 3. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 4. 'बम बम भोले' और 'हर हर महादेव...के साथ रवाना हुआ Amarnath Yatra 2026 का पहला जत्था, 57 दिन चलेगी पवित्र यात्रा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

