Create your Account
GST Collection: दाल, चाय और बेसन पर GST कम करने की तैयारी, सरकार को रिकॉर्ड कमाई के बाद राहत की उम्मीद
- Pradeep Sharma
- 02 Jul, 2025
GST Collection: नई दिल्ली। महंगाई से जूझते आम लोगों के लिए अच्छी खबर! सरकार दाल, चाय, बेसन और फूला हुआ चावल जैसे रोज़मर्रा की चीजों पर GST की दरों में कटौती करने पर विचार कर रही है। खबर है कि GST से रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद सरकार के पास
GST Collection: नई दिल्ली। महंगाई से जूझते आम लोगों के लिए अच्छी खबर! सरकार दाल, चाय, बेसन और फूला हुआ चावल जैसे रोज़मर्रा की चीजों पर GST की दरों में कटौती करने पर विचार कर रही है। खबर है कि GST से रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद सरकार के पास अब आम आदमी को राहत देने की गुंजाइश है।
GST Collection: सूत्रों के मुताबिक, जून 2025 में GST कलेक्शन 1.85 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल जून के 1.73 लाख करोड़ रुपये से 6.2% ज्यादा है। मई 2025 में तो यह आंकड़ा 2.01 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, जो पिछले साल मई के मुकाबले 16.4% की बढ़ोतरी दिखाता है। इतनी मोटी कमाई के बाद सरकार अब कुछ ज़रूरी चीजों पर टैक्स कम करने का मन बना रही है।
GST Collection: अधिकारियों का कहना है कि GST की दरों में 8-9% तक की कटौती हो सकती है, लेकिन अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह कदम आम लोगों की जेब पर बोझ कम करने के लिए उठाया जा सकता है, क्योंकि दाल, चाय और बेसन जैसी चीजें हर घर की ज़रूरत हैं। खासकर, पैकेज्ड बेसन, सूजी और मुरमुरा (फूला हुआ चावल) पर अभी 5% GST लगता है, जबकि बिना ब्रांड वाली इन चीजों पर कोई टैक्स नहीं है।
Related Posts
More News:
- 1. fire at China shoe factory: जूता फैक्टरी में लगी आग, 28 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत, कई घायल, 183 फायरफाइटर्स तैनात
- 2. Bihar News : बिहार के 97.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सीएम सम्राट चौधरी ने डीबीटी से भेजा 1423 करोड़ रुपये
- 3. Monsoon Session of Parliament: 20 जुलाई से शुरू हो सकता है संसद का मॉनसून सत्र, कई अहम बिलों पर होगी चर्चा, PM-CM की कुर्सी छीनने वाला बिल भी हो सकता है पेश
- 4. Commercial LPG Rates Cylinder Price Cut: जुलाई की पहली तारीख को आई खुशखबरी, एलपीजी सिलेंडर 183 रुपए सस्ता, जानें कितने रुपए में मिलेगा 19 किलो का सिलेंडर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

