Create your Account
बच्चों से भरी स्कूल वैन पर फायरिंग, बाल-बाल बचे सभी बच्चे, हमलावर फरार...
UP News : अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में शुक्रवार सुबह एक स्कूल वैन पर हुए फायरिंग हमले से हड़कंप मच गया। गजरौला थाना क्षेत्र के इस हादसे में, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह के स्कूल की वैन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। वैन में 28 बच्चे सवार थे, लेकिन सभी सुरक्षित है किसी को कोई चोट नहीं आई।
UP News : वैन चालक मोंटी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 7.40 बजे वह नगला इलाके से स्कूल वैन लेकर आ रहा था। अचानक तीन बदमाशों ने वैन को रोककर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हमलावरों ने वैन पर पत्थरों से भी हमला किया। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं, लेकिन मोंटी ने समझदारी से गाड़ी को तेजी से भगाकर स्कूल परिसर में सुरक्षित पहुंचा दिया। बदमाशों ने करीब एक किलोमीटर तक वैन का पीछा किया और फिर फरार हो गए।
UP News : घटना के बाद गजरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वैन को थाने ले जाकर साक्ष्य एकत्रित किए और हमलावरों की तलाश में छानबीन शुरू कर दी है। इस हमले के बाद से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है, और क्षेत्र में पुलिस गश्त को भी तेज कर दिया गया है।
UP News : भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया है। पुलिस प्रशासन घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. LSG Visit Ayodhya: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले अयोध्या पहुंची LSG की टीम, रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
- 2. Raipur City News: देवपुरी के पास सड़क मार्किंग जीप में ब्लास्ट, हाईवे पर मची अफरा-तफरी
- 3. Comilla Temple Explosion : बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका, पुजारी समेत तीन लोग घायल
- 4. KKR: आईपीएल शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स का बड़ा ऐलान, रिंकू सिंह को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

