Create your Account
Dhurandhar : रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को लगा झटका, इन 6 देशों में हुई बैन
Dhurandhar : मुंबई। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका कर रही है, लेकिन इसी बीच फिल्म से जुड़ी एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। जहां भारत सहित कई देशों में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं मध्य पूर्व के 6 देशों में ‘धुरंधर’ को पूरी तरह बैन कर दिया गया है। इन देशों में इसे रिलीज की अनुमति नहीं मिली है, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।
Dhurandhar : बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया है। फिल्म की टीम की ओर से रिलीज की पूरी कोशिशें की गईं, लेकिन लोकल सेंसर बोर्ड इसे मंजूरी नहीं दे सके, जिसके चलते इन देशों के सिनेमाघरों में फिल्म नहीं दिखाई जा सकेगी।
Dhurandhar : आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और राकेश बेदी जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आए हैं। राज अर्जुन की बेटी सारा अर्जुन फ़िल्म में रणवीर के अपोजिट नज़र आती हैं। फिल्म के गाने और कई सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिससे इसकी पॉपुलैरिटी और बढ़ी है।
Dhurandhar : 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म महज 6 दिनों में 274.25 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। वहीं भारत में इसका नेट कलेक्शन 180.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इस साल की टॉप ओपनिंग फिल्मों में इसे शामिल करता है।
Related Posts
More News:
- 1. Budget 2026: बजट पेश में क्या सस्ता और क्या महंगा, देखें लिस्ट
- 2. BBC Indian Sportswoman of the Year 2025: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों को 2025 बीबीसी स्पोर्ट्सवुमन अवॉर्ड्स के लिए नामांकित
- 3. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट, असम से जंगली भैंसा लाकर मध्यप्रदेश के वनों में बसाने पर हुई चर्चा
- 4. Viral News: दूल्हे ने लगाया गजब का जुगाड़, बिजी हो तो ना आएं, मगर QR कोड से भेज दे शगुन, देखें सोशल मीडिया पर वायरल कार्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

