Breaking News
Create your Account
CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
- Rohit banchhor
- 03 May, 2026
कई इलाकों में शनिवार शाम अचानक बादल छा गए, तेज अंधड़ चला और कुछ जगहों पर हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया।
CG Weather News : रायपुर। भीषण गर्मी से बेहाल छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। तपती धूप और उमस के बीच अब मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शनिवार शाम अचानक बादल छा गए, तेज अंधड़ चला और कुछ जगहों पर हल्की बारिश ने मौसम को ठंडा कर दिया।
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल अगले 24 घंटे में तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेशभर में मौसम तेजी से बदल सकता है। अनुमान है कि अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि उत्तर छत्तीसगढ़ में तापमान में उछाल भी देखा गया है, जहां करीब 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई। वहीं, राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। खासकर 4 और 5 मई को गरज-चमक की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। मौसम में इस बदलाव की वजह एक पूर्व-पश्चिम द्रोणिका है, जो मध्यप्रदेश से लेकर पूर्वाेत्तर भारत तक फैली हुई है। इसके प्रभाव से बादल सक्रिय हो रहे हैं और मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
आज रायपुर का हाल-
3 मई को राजधानी में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दिन में गर्मी जरूर रहेगी, लेकिन शाम तक मौसम पलट सकता है। मेघगर्जन के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 42°C रहने का अनुमान है।
Related Posts
More News:
- 1. IPL Match : रायपुर में IPL का डबल धमाका, 10 और 13 मई को होंगे महा मुकाबला, 3 मई से टिकट बुकिंग शुरू
- 2. Jammu Bridge Collapse : जम्मू में बड़ा हादसा : पुल ढहने से मलबे में दबकर कई लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
- 3. Susasan Tihara:चंदागढ़ में अचानक उतरा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलिकॉप्टर, ग्रामीणों से सीधा संवाद
- 4. CG News : जिला अस्पताल की छत से कूदी महिला, इलाज के दौरान मौत, CCTV में अकेले घूमती दिखी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

