Create your Account
CG News : निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, मलबे में दबा परिवार, मासूम समेत 3 घायल
CG News : कोरबा। शहर के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब निर्माणाधीन मकान की दीवार अचानक भरभराकर पड़ोसी के घर पर गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा मलबे में दब गए, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है। घटना प्रेम नगर, कपाटमुडा रोड की है।
बताया जा रहा है कि देर रात मौसम बदलने के बाद अचानक तेज हवाओं के बीच संतोष वर्मा द्वारा बनवाई जा रही तीन मंजिला इमारत की दीवार गिर गई, जो सीधे अजय धनवार के घर पर आ गिरी। उस समय अजय धनवार, उनकी पत्नी और छोटा बच्चा घर के अंदर सो रहे थे। दीवार गिरते ही पूरा परिवार ईंटों के मलबे में दब गया।
आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर के अंदर रखा दोपहिया वाहन, बर्तन, बिस्तर और अन्य सामान भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घर के भीतर अब भी मलबा फैला हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Taylor Swift Travis Kelce Wedding: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने की शादी, न्यूयॉर्क में हुई ग्रैंड वेडिंग, शामिल हुए कई नामी सेलेब्स, फैंस को तस्वीरों का इंतजार
- 2. ICC Women T20 World Cup 2026 Prize Money: महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने वाली टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
- 3. CG Breaking : मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति तैयार, मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की अहम बैठक शुरू
- 4. Share Market: शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 828 अंक चढ़ा, निफ्टी 1% से ज्यादा उछला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

