Create your Account
CG News : छत्तीसगढ़ में राशन दुकानों का समय बदला, अब सुबह 7 से रात 9 बजे तक मिलेगा अनाज
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। रायपुर समेत पूरे प्रदेश में अब सरकारी राशन दुकानों के समय में बदलाव कर दिया गया है। नए आदेश के तहत अब खाद्यान्न वितरण सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक किया जाएगा।
हालांकि, दोपहर की भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए राशन दुकानें दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक बंद रहेंगी। इसके अलावा तय छुट्टियों के दिनों में दुकानें पहले की तरह बंद रहेंगी। पहले राशन दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुलती थीं, जिससे लोगों को तेज धूप में लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था।
नए समय बदलाव से अब हितग्राही सुबह और शाम के अपेक्षाकृत ठंडे समय में आसानी से राशन ले सकेंगे। इस फैसले से खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और मजदूर वर्ग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने सभी उचित मूल्य दुकानों को निर्देश दिए हैं कि नए समय का सख्ती से पालन किया जाए, ताकि लोगों को गर्मी के इस दौर में किसी तरह की परेशानी न हो।
Related Posts
More News:
- 1. Assam Budget 2026-27: 2.85 लाख करोड़ का बजट, चाय किसानों को बड़ी राहत, PNG पर VAT घटाने का प्रस्ताव
- 2. MP News : आंधी-बारिश बनी आफत, सिंगरौली में कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर 9 साल की बच्ची की मौत
- 3. Raigarh Tamanar Violence: तमनार हिंसा का मास्टरमाइंड राजेश मरकाम गिरफ्तार, भीड़ को उकसाने और महिला TI की पिटाई के मामले में थी पुलिस को तलाश
- 4. Delhi : दिल्ली के रोहिणी में बड़ा हादसा : निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढही, कई लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

