Create your Account
CG News : नाइट ड्यूटी के बाद पुलिस जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Rohit banchhor
- 30 Apr, 2026
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
CG News : बालोद। जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक कांस्टेबल ने अपने ही क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन की है, जहां चौथी मंजिल पर बने कमरे में यह हादसा हुआ।
मृतक की पहचान ग्राम हथौद निवासी 35 वर्षीय लीवन भुआर्य के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कांस्टेबल नाइट ड्यूटी से लौटने के बाद अपने क्वार्टर में पहुंचे थे, जिसके कुछ समय बाद उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. India-UK Trade: भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते में 'रूल्स ऑफ ओरिजिन' लागू, निर्यातकों को मिलेगा फायदा, सरकार ने जारी किए नए नियम
- 2. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
- 3. MP News : पीथमपुर में 272 करोड़ की लियुगोंग इंडिया यूनिट का शुभारंभ, CM डॉ. मोहन यादव बोले- MP बनेगा निवेश और उद्योग का नया केंद्र
- 4. CG News : शॉर्टकट बना जानलेवा: मालगाड़ी के नीचे से निकलते समय अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

