Create your Account
CG News: कोचिंग संचालक को धमकाने वाला जीएसटी का संयुक्त आयुक्त सस्पेंड, इस मामले में वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जारी किया आदेश
- Pradeep Sharma
- 09 Aug, 2024
CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी से अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने की शिकायत
रायपुर। CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी से अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने की शिकायत की जांच के बाद वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने राज्य जीएसटी बिलासपुर संभाग क्रमांक-2 के संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी को निलंबित कर दिया है।
CG News: जानकारी के अनुसार, बिलासपुर के एक कोचिंग व्यवसायी ने संयुक्त आयुक्त दीपक गिरी के खिलाफ अभद्र व्यवहार, मानसिक प्रताड़ना, धमकाने और रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से गिरी को निलंबित करने का आदेश जारी करा दिया है।
CG News: शिकायत पर होगी कड़ी कार्रवाई : चौधरी
इस मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साफ किया है कि विभागीय अधिकारियों को राजस्व वृद्धि की दिशा में काम करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके लिए व्यवसायियों को प्रताड़ित या परेशान करने की शिकायत को गंभीरता से लेने की चेतावनी भी दी है। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि, भविष्य में भी इस प्रकार शिकायत मिलती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Korba Triple Murder Case: पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे-बहू-पोती की हत्या के मामले में 2 को उम्रकैद, तीन बरी, 5 साल बाद आया हाईकोर्ट का फैसला
- 2. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
- 3. Horoscope: शनिवार को इन राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 4. Mohan Bhagwat: युद्ध केवल स्वार्थ का नतीजा, दुनिया विनाश के कगार पर: मोहन भागवत, ईरान जंग पर बोले संघ प्रमुख...दुनिया को सद्भाव की जरूरत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

