Create your Account
CG News : फर्जी ड्रग लाइसेंस से नशे का कारोबार, 7 कार्टून सिरप के साथ 4 गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 24 Apr, 2026
गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप और अन्य सामान जब्त किया गया है।
CG News : दुर्ग। जिले में पुलिस ने नशीली सिरप की अवैध तस्करी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्मृतिनगर चौकी और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप और अन्य सामान जब्त किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 7 कार्टून में भरी हुई कोडीन युक्त नशीली सिरप बरामद की, जिसकी बाजार कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही एक कार, एक स्कूटी, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई है।
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी ड्रग लाइसेंस तैयार कर नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपी ऑनलाइन और ई-कुरियर के जरिए गुजरात से प्रतिबंधित सिरप मंगवाकर उसे ऊंचे दामों पर बेचते थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी योगेश शर्मा ने असली लाइसेंस में एडिटिंग कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे और फर्जी लेटरपैड व सील के जरिए पूरा नेटवर्क संचालित किया जा रहा था। बाद में इस गिरोह से जुड़े अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में योगेश शर्मा, उमेश कुमार यादव, महावीर जैन उर्फ रोहित और सतीश मेश्राम शामिल हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : उफनती नदी पार करने की कीमत जान से चुकाई, बाइक समेत बहे दो युवकों के शव बरामद
- 2. CG News : लोकसंस्कृति की अमर पहचान को राज्य का सम्मान, गनियारी स्कूल अब कहलाएगा ‘डॉ. तीजन बाई विद्यालय’
- 3. Teejan Bai Award : पंडवानी गायिका तीजन बाई के नाम पर मिलेगा राज्य अलंकरण पुरस्कार, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की बड़ी घोषणा
- 4. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

