Create your Account
CG Crime : तालाब में मिली महिला की अर्धनग्न लाश, दोनों हाथ बंधे थे, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका...
- Rohit banchhor
- 05 Jul, 2024
CG Crime : सुरजपुर। जिले के बिश्रामपुर केनापारा पर्यटन स्थल के पास तालाब में आज शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
CG Crime : सुरजपुर। जिले के बिश्रामपुर केनापारा पर्यटन स्थल के पास तालाब में आज शुक्रवार की सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे। ऐसे में महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस द्वारा महिला की शिनाख्ति के प्रयास किए जा रहे हैं।
CG Crime : बता दें कि पर्यटन स्थल केनापारा के पीछे तालाब नंबर 6 में शुक्रवार की सुबह मछली पकडऩे गए लोगों ने अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल जयनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। महिला का शव अर्द्धनग्न हालत में था तथा उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधे हुए थे। महिला की उम्र 30-35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसकी शिनाख्ती के प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस आशंका जता रही है कि अज्ञात महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंका गया है।
CG Crime : क्योंकि घटना स्थल के आसपास कहीं भी महिला के कपड़े नहीं मिल सके हैं। मामले में पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम करके विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल अज्ञात महिला के शव को पुलिस द्वारा मर्चयुरी में रखवा दिया गया है और शनिवार को पीएम की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। इस मामले में क्षेत्र के लोगों द्वारा महिला से अज्ञात आरोपियों द्वारा दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। उनका कहना है कि पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी होगी और शव को यहां लाकर फेंक दिया होगा।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : 10 वर्षीय छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों ने महिला शिक्षिका पर लगाए आरोप
- 2. CG Accident : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं, पार्टी पर निकले दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, दो मासूमों की मौत
- 3. Mahakaal Darshan: घर बैठे करें बाबा महाकाल के दर्शन, देखें Live
- 4. Rupee Vs Dollar: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से बाजार में तेजी, रुपया 119 पैसे मजबूत, 4 साल में सबसे बड़ा उछाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

