Create your Account
CG Beverage Corporation: छत्तीसगढ़ में शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, सरकारी दुकानों में विदेशी शराब के 303 और बीयर के 69 ब्राण्ड की होगी बिक्री
- Pradeep Sharma
- 07 Aug, 2024
CG Beverage Corporation: छत्तीसगढ़ में सरकारी मंदिरा दुकानों में शराब प्रेमियों के लिए विदेशी शराब के 303 और बीयर के 69 ब्राण्ड
रायपुर। CG Beverage Corporation: छत्तीसगढ़ में सरकारी मंदिरा दुकानों में शराब प्रेमियों के लिए विदेशी शराब के 303 और बीयर के 69 ब्राण्ड बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पाेरेशन द्वारा विदेशी मदिरा की खरीदी के लिए जारी रेट आफर में 70 कंपनियों ने रेट ऑफर प्रस्तुत किया है, जिनमें छत्तीसगढ़ के मदिरा विनिर्माताओं के साथ-साथ अन्य राज्यों में निर्मित की जाने वाली मदिरा और विदेश में निर्मित मदिरा आपूर्ति करने वाली कंपनियां (बीआईओएस) भी शामिल हैं। इन कंपनियों ने विदेशी मदिरा स्प्रिट के 303 ब्राण्ड एवं बीयर के 69 ब्राण्ड के रेट दिए हैं। यह जानकारी आज आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई।
CG Beverage Corporation: बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बीते 19 जून को हुई कैबिनेट की बैठक में विदेशी मदिरा के थोक विक्रय एवं भंडारण हेतु वर्तमान में प्रचलित एफएल 10 ए बी अनुज्ञप्प्ति की व्यवस्था को समाप्त करते हुए सीधे विनिर्माता इकाईयों से विदेशी मदिरा का थोक क्रय किए जाने का निर्णय लिया गया था। विदेशी ब्रांड की मदिरा की सीधी खरीदी की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ बेवरेज कार्पोरेशन को दी गई थी।
CG Beverage Corporation: कैबिनेट की इस निर्णय के परिपालन में बेवरेज कार्पोरेशन द्वारा विदेशी मदिरा खरीदी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में कंपनियों को रेट ऑफर भी जारी किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि राज्य में विदेशी मदिरा का क्रय इससे पहले लायसेंसियों द्वारा किया जाता था। सरकार ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।
CG Beverage Corporation: बैठक में सचिव सह आबकारी आयुक्त आर संगीता ने विदेशी मदिरा की खरीदी से लेकर उपभोक्ताओं को इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में विभागीय अधिकारियों द्वारा की जा रही तैयारियों की गहन समीक्षा की और प्रस्तावित व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के संबंध में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कंपनियों के रेट ऑफर एवं फुटकर विक्रय के लिए अनुमोदित होने वाली दर को ब्राण्ड एवं लेबलों के अनुसार वेबसाईट पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये।
CG Beverage Corporation: बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कार्पाेरेशन एवं छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्याम धावडे, विशेष सचिव (आबकारी) देवेन्द्र सिंह भारद्वाज तथा मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर साइबर ठगी, 100 से ज्यादा लड़कियों को बनाया शिकार
- 2. T20 World Cup 2026: आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का ऐलान, इंग्लैंड दौरे से पहले दो मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया, यहां चेक करें शेड्यूल
- 3. Hardik Pandya bought a Ferrari 12Cilindri: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी फेरारी 12सिलिंड्री, गर्लफ्रेंड माहिका संग राइड पर निकले, जानिए इसकी कीमत
- 4. CG News: नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग से 195 करोड़ जारी, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले. विकास कार्यों को गति मिलेगी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

