Create your Account
CG Accident : तेज रफ्तार यात्री बस ट्रक से भिड़ी, 15 से अधिक घायल
CG Accident : कवर्धा। जिले में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब जबलपुर से रायपुर आ रही यात्रियों से भरी बस ने नेशनल हाईवे-30 पर एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3 से 4 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना पोंडी चौकी क्षेत्र के पोंडी बायपास के पास हुई, जहां टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Anant Ambani : बागेश्वर धाम पहुंचे अनंत अंबानी, पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कराए दिव्य यज्ञ-हवन, बालाजी के किए दर्शन, 11 कन्याओं का लिया आशीर्वाद
- 2. CG News : चोरी के आरोप से टूटी 17 वर्षीय छात्रा की हिम्मत, फंदे पर झूलते मिली लाश, आईसी मार्ट सील
- 3. Shapoor Zadran Death: लंबी बीमारी से जंग हारे शपूर जादरान, अफगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने दुनिया को कहा अलविदा
- 4. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : पटना से बेगूसराय समेत 4 शहरों के बीच रैपिड ट्रेन, एम्स का विस्तार; केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन मंजूर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

