Create your Account
CG Accident : बाइक और स्कूटी में आमने-सामने भिड़ंत, पति की मौत, पत्नी घायल
CG Accident : धमतरी। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। भखारा थाना क्षेत्र के सेमरा मोड़, रायपुर रोड पर तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार, रायपुर के लाल गंगा निवासी लालचंद नायक अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से गुजरा स्थित एक आयुर्वेदिक चिकित्सक के पास जा रहे थे। जैसे ही वे सेमरा मोड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि लालचंद नायक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं उनकी पत्नी घायल अवस्था में सड़क पर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस हुई इंटरेस्टिंग; 7-7 गोल के साथ मेसी और एमबाप्पे बराबरी पर, जानिए क्या कहता है नियम?
- 2. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 3. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान, जानें रायपुर के मौसम का हाल
- 4. PM Modi Visit Indonesia: इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

