Breaking News
:

Cannes 2025: जैकलीन फर्नांडिस का कान्स 2025 में रेड कार्पेट डेब्यू, लाल गाउन में ढहाया कहर, देखें तस्वीरें

Cannes 2025

Cannes 2025: मुंबई। 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में इस बार बॉलीवुड की दमदार मौजूदगी ने एक बार फिर भारत का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने अपने शानदार रेड कार्पेट डेब्यू से सभी का ध्यान आकर्षित किया है।



Cannes 2025: जैकलीन हाल ही में रेड सी फिल्म फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम “सिनेमा में महिलाओं के योगदान” में शिरकत करने पहुंचीं, जहां उन्होंने एक बेहद खूबसूरत रेड फिश-कट गाउन में एंट्री ली। उनका यह ग्लैमरस लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सिल्वर चेन, बोल्ड मेकअप और उनकी कॉन्फिडेंस भरी मुस्कान ने उनके लुक को और भी खास बना दिया।



Cannes 2025: जैकलीन ने कान्स 2025 की कई झलकियां अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जिनमें वो अलग-अलग एंगल्स से पोज देती दिख रही हैं। एक तस्वीर में वो मीडिया से बातचीत करते हुए मुस्कुरा रही हैं, जबकि दूसरी में उनके मेकअप आर्टिस्ट उन्हें तैयार कर रहे हैं। फैंस को उनका ये स्टाइलिश अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।


Cannes 2025: यह रेड कार्पेट डेब्यू केवल फैशन शो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह जैकलीन के करियर में एक बड़ा मील का पत्थर भी बन गया है। वह जल्द ही निर्देशक तरुण मनसुखानी की आगामी फिल्म “हाउसफुल 5” में नजर आने वाली हैं, जो 6 जून 2025 को रिलीज होगी। यह एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और सोनम बाजवा जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आएंगे।



Cannes 2025: वहीं, कान्स फेस्टिवल की बात करें तो यह 13 मई से शुरू हुआ है और 24 मई को समाप्त होगा। इस बार भी भारत की ओर से कई सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं, जिनमें उर्वशी रौतेला और जैकलीन फर्नांडिस प्रमुख हैं। अब दर्शकों को ऐश्वर्या राय बच्चन की रेड कार्पेट पर भव्य एंट्री का इंतजार है। इसके अलावा करण जौहर, जान्हवी कपूर, ईशान खट्टर और अदिति राव हैदरी के भी फेस्टिवल में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us