Breaking News
:

Raipur City News : वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक बैठक संपन्न, शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर रहा विशेष फोकस

Raipur City News

बैठक में वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं और सामाजिक प्रकल्पों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

Raipur City News : रायपुर। वन बंधु परिषद महिला समिति की वार्षिक बैठक मंगलवार को राजधानी रायपुर के मैग्नेटो मॉल स्थित संतोष हॉल में आयोजित की गई। बैठक में वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं और सामाजिक प्रकल्पों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


मीडिया प्रभारी कविता राठी ने बताया कि बैठक के दौरान संस्था द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला समिति प्रभारी अनिता खंडेलवाल ने संगठन की कार्यप्रणाली, चल रहे प्रकल्पों और भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संस्था के विकास और सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।


समिति अध्यक्ष कांता सिंघानिया और सचिव सरिता रेखानी ने बताया कि वन बंधु परिषद देशभर में एकल विद्यालयों का संचालन कर वनांचल क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करा रही है। संस्था का कार्यक्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, संस्कार निर्माण और नारी सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित है।


बैठक में सामाजिक सरोकारों को और प्रभावी बनाने, ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में चल रहे प्रकल्पों का विस्तार करने तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर शशि सुरेंद्र दुबे, फूल नत्थानी, मनीषा सिंघानिया, अंजलि अग्रवाल, प्रेमलता अग्रवाल, मीणा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, रंजना मित्तल, राजश्री गुप्ता, सविता सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us