Create your Account
Bilaspur News : बिलासपुर का युवक परिवार सहित बांग्लादेश में फंसा, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार...
- Rohit banchhor
- 08 Aug, 2024
Bilaspur News : बिलासपुर। बांग्लादेश में इन दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण खत्म करने के आदेश को लेकर भयंकर बवाल मचा हुआ है।
Bilaspur News : बिलासपुर। बांग्लादेश में इन दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण खत्म करने के आदेश को लेकर भयंकर बवाल मचा हुआ है। इस हिंसा और प्रदर्शन के बीच छत्तीसगढ़ के 600 से अधिक लोग बांग्लादेश में फंस गए हैं। हिंसा में अब हिंदू समुदाय को निशाना बनाते हुए उनके घरों और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं, जिससे सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। इन घटनाओं के बीच छत्तीसगढ़ के कई लोग, जो काम करने के लिए बांग्लादेश गए थे, वहां फंसे हुए हैं।
Bilaspur News : बिलासपुर के विनोद शर्मा (परिवर्तित नाम) भी बांग्लादेश की राजधानी ढाका में फंसे हुए हैं। विनोद पिछले 4 वर्षों से ढाका की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और अपने परिवार के साथ वहीं रहते हैं। उनकी मां और अन्य परिजन बिलासपुर में रहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्होंने अपनी पहचान उजागर न करने का अनुरोध किया है।
Bilaspur News : परिजनों के अनुसार विनोद और उनके साथ काम करने वाले 600 भारतीय कर्मचारी ढाका में फंसे हुए हैं और भारत वापस लौटने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बांग्लादेश में जारी हिंसा और चुनावी उथल-पुथल के चलते, भारत के 19 हजार लोग भी वहां फंसे हुए हैं। इन सभी भारतीयों को वापस लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति बेहद गंभीर है।
Bilaspur News : विनोद शर्मा के परिवार ने भारतीय सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि उनके बेटे और अन्य भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित भारत वापस लाया जाए। इस घटना ने उनके परिजनों और दोस्तों के बीच गहरी चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. Supreme Court : 13 साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज
- 2. CG News : भिलाई की अनुष्का सोन बनीं मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 : राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का करेंगी प्रतिनिधित्व, भुवनेश्वर में होगा ग्रैंड फिनाले
- 3. PM Modi Meeting On Energy: मिडिल ईस्ट जंग पर भारत सुपर अलर्ट, थोड़ी ही देर में पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग
- 4. Bangladesh Bus Accident: बांग्लादेश बस हादसा: पद्मा नदी में गिरी बस, मरने वालों की संख्या 26 पहुंची, कई लापता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

