Create your Account
Accident: हरिपुरधार में खाई में गिरी बस, 12 की मौत, कई घायल
Accident: नाहन (सिरमौर): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर एक निजी बस के 50 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। बस कुपवी से शिमला जा रही थी, जिसमें 30-35 यात्री सवार थे। हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
Accident: हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग और प्रशासन तुरंत राहत कार्य में जुट गए। घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया जा रहा है। गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन, संगड़ाह, ददाहू और राजगढ़ रेफर किया गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान खुद नाहन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उपचार व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
Accident: एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य का जायजा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घायलों को बेहतर इलाज और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद के निर्देश दिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने भी शोक जताया और प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup 2026 से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत के लिए बप्पा से की प्रार्थना
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 3. Greece boat Collision: ग्रीस में बड़ा हादसा, स्पीडबोट और कोस्ट गार्ड नाव की टक्कर में 14 की मौत, कई लापता
- 4. MP Crime : पुजारी की ईट-पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

