Create your Account
WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाज को अंपायर से बहस करना पड़ा महंगा, जुर्माने के साथ मिली ये सजा
WPL 2026: नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की सलामी बल्लेबाज लिजेल ली को कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन करने के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही ली के खाते में एक डिमेरिट प्वॉइंट भी जोड़ा गया है।
WPL 2026: मामला क्या है?
बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13वें मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में लिजेल ली ने 28 गेंदों में 1 छक्का और 7 चौकों की मदद से 46 रन बनाए। वह अपने अर्धशतक से केवल 4 रन दूर थीं। लेकिन मैच के दौरान 11वें ओवर में तीसरे अंपायर के रिव्यू के बाद उन्हें स्टंप आउट करार दिया गया।
रिप्ले में दिखा कि विकेटकीपर राहिरा फिरदौस ने बेल्स गिराई थीं और ली का बल्ला कुछ समय के लिए क्रीज से ऊपर उठा हुआ था। इस फैसले से निराश होकर लिजेल ली ने ऑन-फील्ड अंपायर वृंदा राठी से बहस की, जो कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत आता है।
WPL 2026: ली ने स्वीकार किया उल्लंघन
WPL की प्रेस रिलीज में बताया गया कि लिजेल ली ने लेवल 1 के उल्लंघन को स्वीकार किया। इसके लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी माना गया।
WPL 2026: ली का प्रदर्शन
साउथ अफ्रीका की इस खिलाड़ी को WPL 2026 नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा गया था। इस सीजन में ली ने 5 मुकाबलों में 213 रन बनाए हैं और औसत 42.60 रही। उनके बल्ले से अब तक 7 छक्के और 30 चौके निकले हैं। फिलहाल, ली इस सीजन की सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर हैं।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs PAK U19 WC: पाकिस्तान ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी, एरॉन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी क्रेज पर
- 2. Gold and Silver Prices: सोना-चांदी के भाव ने मचाया तहलका, 24 कैरेट सोना 24 घंटे में ₹8438 हुआ महंगा, चांदी भी उछली, जानें आज का भाव
- 3. CG News : अबूझमाड़ से नक्सलियों का विशाल हथियार डंप बरामद, ब्लास्ट सामग्री जब्त
- 4. CBSE Admit Card: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

