Create your Account
Vande Bharat Sleeper Train: प्लेन जैसा सफर का एक्सपीरियंस, शानदार स्लीपिंग बर्थ, जानें वंदे भारत ट्रेन के जबरदस्त फीचर्स
Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली: देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लॉन्च कर दी गई है। पीएम मोदी ने मालदा टाउन से दिखाई हरी झंडी, हावड़ा-गुवाहाटी सफर अब सिर्फ 14 घंटे में मालदा (पश्चिम बंगाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन स्टेशन से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन हावड़ा (कोलकाता) और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलेगी, जो लंबी दूरी की यात्रा को तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाएगी। पूरी तरह वातानुकूलित इस ट्रेन से यात्रियों को विमान जैसा अनुभव किफायती दामों में मिलेगा।

Vande Bharat Sleeper Train: पीएमओ के बयान के अनुसार, यह ट्रेन आधुनिक भारत की बढ़ती परिवहन जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की गई है। हावड़ा-गुवाहाटी रूट पर पहले सरायघाट एक्सप्रेस को 17 घंटे लगते थे, जबकि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मात्र 14 घंटे में सफर पूरा करेगी। इससे यात्रा समय में करीब 2.5-3 घंटे की बचत होगी, जो धार्मिक यात्रा, पर्यटन और पूर्वोत्तर से पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को बढ़ावा देगी। ट्रेन में कुल 16 कोच हैं, जिसमें 1 एसी फर्स्ट क्लास, 4 एसी टू-टियर और 11 एसी थ्री-टियर शामिल हैं। कुल क्षमता लगभग 823 यात्रियों की है। हाई-स्पीड ट्रायल में यह ट्रेन 180 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ चुकी है।

Vande Bharat Sleeper Train: मुख्य फीचर्स:
-एर्गोनॉमिक स्लीपिंग बर्थ: रात भर बेहतर सपोर्ट और कम्फर्ट।
-ऑटोमैटिक दरवाजे, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सीसीटीवी, इमरजेंसी टॉक-बैक सिस्टम।
-दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं, मॉड्यूलर पैंट्री, एडवांस्ड फायर सेफ्टी।
-क्षेत्रीय व्यंजन: असम से शुरू होने पर असमिया और हावड़ा से बंगाली भोजन (टिकट में शामिल)।
-बेहतर सामान रखने की जगह और उन्नत सुरक्षा।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : खेलते हुए मासूम निर्माणाधीन टंकी में गिरा, डूबने से हुई मौत
- 2. MP News : पारिवारिक विवाद ने ली जान, तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने दी जान
- 3. CG News : ACB का बड़ा एक्शन, 50 हजार रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर रंगे हाथ गिरफ्तार
- 4. Crime News : प्रेमी ने प्रेमिका को मारकर बनाया वीडियो, बोला- The End… फिर ट्रेन से कटकर दे दी जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

