Breaking News
Create your Account
Valentine's Day BF Shoots GF: नोएडा में वैलेंटाइन डे पर दिल दहला देने वाली घटना, पहले प्रेमी ने मारी प्रेमिका को गोली फिर खुद की ली जान, कार से बरामद हुई दोनों की लाश
Valentine's Day BF Shoots GF: नोएडा: वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। सड़क किनारे खड़ी टाटा अल्ट्रोज कार के अंदर एक युवक और युवती की लाश खून से लथपथ मिली। दोनों के सिर में गोली लगी हुई थी और युवक के हाथ में पिस्तौल भी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
Valentine's Day BF Shoots GF: घटना सेक्टर-107 के पास दादरी रोड सर्विस रोड पर हुई। राहगीरों को कार काफी देर से खड़ी दिखी तो उन्होंने अंदर झांका और शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची, कार का शीशा तोड़कर शव बाहर निकाले। फॉरेंसिक टीम और बम निरोधक दस्ते ने जांच की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Valentine's Day BF Shoots GF: पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक की पहचान दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी सुमित के रूप में हुई है। युवती रेखा देवी (सलारपुर) की रहने वाली थीं, जो सेक्टर-58 की एक फैक्टरी में काम करती थीं। युवक की मिसिंग रिपोर्ट उसके परिजनों ने दिल्ली में दर्ज कराई थी। प्रेम प्रसंग में विवाद की वजह से यह कदम उठाया गया हो सकता है। मामले की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल-सीसीटीवी फुटेज से मौत के सटीक कारण और पृष्ठभूमि का पता चलेगा। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, 64 इंस्पेक्टर्स को दूसरे जिलों में किया गया शिफ्ट
- 2. Crime News : ‘तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते…’ पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ननद ने खोला पूरा राज
- 3. Pawan Kheda: पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका, एक दिन पहले ही असम पुलिस ने मारा था छापा
- 4. CG Breaking: शिक्षा मंत्री की 751 प्राचार्यों संग बैठक कल, नए सत्र से आत्मानंद स्कूलों को बंद करने के फैसले पर हो सकता है बड़ा ऐलान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

