Create your Account
UP News : शादी की खुशी से पहले मातम, कच्ची दीवार गिरने से युवक की मौत, मां घायल
UP News : लखीमपुर खीरी। भीरा थाना क्षेत्र के पकरिया सल्लिहा गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। शादी की तैयारियों में व्यस्त युवक सुरजीत पर कच्ची मकान की दीवार गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी मां मीना देवी (55) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।
घटना उस समय हुई जब दीवार अचानक ढह गई और मां-बेटे दोनों मलबे में दब गए। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे को हटाकर उन्हें बाहर निकाला। गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने सुरजीत को मृत घोषित कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां का इलाज अस्पताल में जारी है। हादसे की वजह से पूरे गांव और शादी वाले घर में शोक का माहौल है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. Meghalaya Blast : मेघालय कोयला खदान में धमाका : 10 मजदूरों की मौत, बचाव कार्य जारी
- 2. Gold and Silver Prices: सोने-चांदी में भारी भूचाल, दो दिनों में रिकॉर्ड गिरावट, जानें बजट के दिन का हाल
- 3. Greece boat Collision: ग्रीस में बड़ा हादसा, स्पीडबोट और कोस्ट गार्ड नाव की टक्कर में 14 की मौत, कई लापता
- 4. Sai Cabinet's decision: साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, एंटी नारकोटिक्स फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति को मिली मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

