Create your Account
UP News : सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को प्रवासी भारतीय दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- राष्ट्र के विकास में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
UP News : लखनऊ। पूरे देश में आज धूमधाम के साथ प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों और समस्त प्रवासी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम ने अपने संदेश में कहा कि प्रवासी भारतीय अपनी प्रतिभा, कर्मठता और समर्पण के माध्यम से भारत की सनातन संस्कृति, मूल्यों और गौरव को वैश्विक मंच पर स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।
UP News : सीएम योगी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि प्रवासी भारतीयों के योगदान से भारत का गौरव बढ़ा है और उन्होंने राष्ट्र के विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रवासी भारतीयों को ‘प्रवासी भारतीय दिवस’ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।
UP News : प्रवासी भारतीय दिवस हर वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिन इसलिए चुना गया क्योंकि 9 जनवरी 1915 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे। गांधी जी की इस वापसी के बाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा मिली। प्रवासी भारतीय दिवस के तहत उन भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विदेश में अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया। इस दिवस को मनाने की शुरुआत साल 2003 में की गई थी।
Related Posts
More News:
- 1. Kawasi Lakhma Released : शराब घोटाला मामले में जेल से रिहा हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
- 2. UP News: मम्मी-पापा सॉरी…, सुसाइड नोट लिख तीन सगी बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं, गेम खेलने से मना करने पर दे दी जान
- 3. CG News : आबकारी विभाग ने किया स्पष्ट, शराब की ड्यूटी दरें यथावत, अब विक्रय दरों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
- 4. CG News : आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

