Create your Account
UP: मेरठ एसएसपी डॉ. विपिन ताडा बने डीआईजी, सचिंद्र पटेल को भी मिली पदोन्नति
UP: लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. विपिन ताडा को पदोन्नति प्रदान करते हुए उन्हें उप महानिरीक्षक (डीआईजी) के पद पर प्रोन्नत किया है। 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी डॉ. ताडा ने 26 जून 2024 को मेरठ में एसएसपी का कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पूर्व उन्हें एक जनवरी को सेलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया था।
UP: राजस्थान के जोधपुर मूल निवासी डॉ. विपिन ताडा अनुभवी एवं सख्त प्रशासक के रूप में जाने जाते हैं। मेरठ से पहले वे अमरोहा, रामपुर, बलिया, गोरखपुर तथा सहारनपुर जैसे प्रमुख जिलों में पुलिस कप्तान के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी कार्यशैली की वजह से पुलिस महकमे में उनकी काफी सराहना होती रही है।
UP: इसी क्रम में 44वीं वाहिनी प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के सेनानायक सचिंद्र पटेल को भी पदोन्नति देकर डीआईजी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों की प्रोन्नति को पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इन पदोन्नतियों से विभाग में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : PM मोदी ने किया भिलाई की साक्षी पांडे को फोन, कहा- आपके नवाचार और विचार हैं सराहनीय, बढ़ाया हौसला
- 2. Valentines Day : वैलेंटाइन डे पर पहली बार जा रहे डेट पर तो अपनाएं ये खास टिप्स, जिससे पार्टनर होगी इंप्रेस
- 3. India-US Trade Deal: डील तो ठीक पर भारत में नहीं बिकेगा अमेरिका का दूध, दही और घी, जानिए ऐसा क्यों?
- 4. AAP Leader Lucky Oberoi Shot Dead: आप नेता लक्की ओबेरॉय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने गुरुद्वारे के बाहर ही भून दिया
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

