Breaking News
UP Yamanashi Deal : 200 सीईओ के साथ यूपी आएंगे यामानाशी के गवर्नर, ग्रीन हाइड्रोजन पर हुआ अहम समझौता
CG Police Transfer : होली से पहले पुलिस महकमे में फेरबदल, 9 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षकों के हुए तबादले
Share Market: आईटी शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,567 के पार
Share Market: दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सपाट होकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी मामूली बढ़त, देखें
CG Breaking: बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचे एसपी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
CG Crime : पड़ोसी ने एक ही परिवार पर किया हमला, मां-बेटे और नाती को उतारा मौत के घाट, 2 की हालत नाजुक
Vijay-Rashmika Wedding : विजय-रश्मिका की शाही शादी कन्फर्म, जानें वेडिंग टाइटल नेम क्यों रखा VIROSH?
Create your Account
UP Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रही 5 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत
UP Accident : महोबा। महोबा जिले में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह से काम खत्म कर घर लौट रहीं पांच महिलाओं को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पैलेस के पास हुई। जानकारी के मुताबिक, पांचों महिलाएं शादी कार्यक्रम में खाना बनाने का काम कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक और महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भगवती (50), श्यामारानी (40) और गीता (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पिकअप चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. Gold and Silver Prices: सोना-चांदी के भाव ने मचाया तहलका, 24 कैरेट सोना 24 घंटे में ₹8438 हुआ महंगा, चांदी भी उछली, जानें आज का भाव
- 2. Bomb Threat: दिल्ली-एनसीआर में तीन स्कूलों को बम की धमकी, खाली कराए गए परिसर, जांच जारी
- 3. Thailand Firing: थाईलैंड के स्कूल में गोलीबारी: 22 बच्चों समेत 34 की मौत, हमलावर ने बनाया बंधक
- 4. MP Accident : ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार कार, खाटू श्याम दर्शन को जा रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

