Create your Account
Under-19 World Cup IND vs ZIM: सुपर सिक्स मुकाबला में भारत ने जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया, विहान मल्होत्रा ने खेली शतकीय पारी
- Rohit banchhor
- 27 Jan, 2026
भारतीय टीम सुपर सिक्स राउंड में अपना अगला मैच एक फरवरी को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगी।
Under-19 World Cup IND vs ZIM : बुलावायो। IND vs ZIM Highlights: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर सिक्स मुकाबला में भारत और जिम्बाब्वे को 204 रनों से हराया। भारत ने 353 का टारगेट का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे टीम 37.4 ओवर में 148 रनों पर आउट हो गई।
भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 352 रन जुटाए। विहान मल्होत्रा ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 107 गेंदों में सात चौकों के दम पर 109 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी (30 गेंदों में 52, चार चौके, चार सिक्स) ने तूफानी अर्धशतक ठोका। विकेटकीपर अभित्रान कुंडू ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 62 गेंदों में 61 रन बटोरे, जिसमें पांच चौके और एक सिक्स है। कुंडू ने विहान के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 रनों की पार्टनरशिप की।
ओपनर एरोन जॉर्ज ने 23, कप्तान आयुष म्हात्रे और आर अंबरीश ने 21-21 और वेदांत त्रिवेदी ने 15 रनों का योगदान दिया। खिलन पटेल ने 12 गेंदों में 30 रन जोड़े और भारत को 350 तक पहुंचाया। उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। कनिष्क चौहान के बल्ले से तीन रन निकले। जिम्बाब्वे की ओर से टाटेंडा चिमुगोरो ने तीन, पनाशे मजाई और सिम्बाराशे मुडजेंगेरे ने दो-दो विकेट लिए। ध्रुव पटेल को विकेट मिला। भारतीय टीम सुपर सिक्स राउंड में अपना अगला मैच एक फरवरी को पाकिस्तान के विरुद्ध खेलेगी।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: मरीन ड्राइव पर अब लगेगा पार्किंग शुल्क, शहर में शुरू हुआ विरोध, महापौर बोलीं- रेस्टोरेंट में खाने वालों...
- 2. MP Crime : हनुमान मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, मंदिर परिसर में मिला खून से लथपथ शव
- 3. Raipur City News : निःशुल्क आदर्श विवाह आयोजन को लेकर तैयारी तेज, 15 फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह
- 4. MP : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक, सरदार सरोवर विस्थापितों को नि:शुल्क पंजीयन, सिंचाई परियोजनाओं और 10 योजनाओं की निरंतरता को मंजूरी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

