Create your Account
Raipur City News : निःशुल्क आदर्श विवाह आयोजन को लेकर तैयारी तेज, 15 फरवरी को होंगे सामूहिक विवाह
Raipur City News : रायपुर। 15 फरवरी को आयोजित होने वाले निःशुल्क आदर्श विवाह कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रयास एजुकेशन सोसाइटी परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक समाजसेवी महेश नेगी की अगुवाही में संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और दायित्वों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि बैठक में आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर निर्णय लिए गए। उपस्थित सदस्यों ने आदर्श विवाह जैसे सामाजिक उद्देश्य से जुड़े इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव साझा किए और सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक में महेश नेताम, राजकुमार राठी, संजीव यादव, डॉ. सुजीत परिहार, लक्ष्मी जैन, संतोषी सफाहा, राकेश वर्मा, पूर्णिमा चौकसे, ज्योति साहू, तरुण नागरची, विक्रम व्यास, अनीता दुबे सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
राजकुमार राठी ने जानकारी दी कि अब तक आठ जोड़ों का पंजीयन हो चुका है, जिनका विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया जाएगा। आयोजन के माध्यम से समाज में सादगीपूर्ण और आदर्श विवाह की भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य रखा गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Sai Cabinet's decision: साय कैबिनेट की बैठक में 9 बड़े फैसले, एंटी नारकोटिक्स फोर्स से लेकर क्लाउड फर्स्ट नीति को मिली मंजूरी
- 2. Budget 2026: बजट पेश में क्या सस्ता और क्या महंगा, देखें लिस्ट
- 3. MP Crime : प्रेमिका को पाने की सनक में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी बस को मारी टक्कर, बस पेड़ से टकराई, एक की मौत, कई घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

