Create your Account
Sex Racket : देह व्यापार का पर्दाफाश, पुलिस की रेड में 2 महिलाएं और 3 युवक गिरफ्तार
Sex Racket : बिजनौर। कानून के रखवालों ने एक बार फिर सक्रियता दिखाते हुए मंडावली थाना क्षेत्र में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामार कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 2 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में संगठित तरीके से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी और मौके से सभी आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पूछताछ के दौरान पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि एक महिला इस पूरे नेटवर्क को संचालित कर रही थी, जो रहने की व्यवस्था, संपर्क और अन्य जरूरी इंतजाम करती थी तथा बदले में तय रकम देती थी। महिलाओं के बयान के आधार पर जब मुख्य महिला आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, तो उसने देह व्यापार का रैकेट चलाने की बात स्वीकार कर ली।
फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश में जुटी है कि इस अवैध धंधे का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।
Related Posts
More News:
- 1. Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम, आज से राजिम कल्प कुंभ की शुरुआत
- 2. US-India Trade Deal: अमेरिका से ट्रेड डील भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नई सुबह: पीएम मोदी, आलोचना होती रही, पर धैर्य से मिला परिणाम, US ट्रेड डील पर PM मोदी का NDA सांसदों को मंत्र
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात
- 4. Raipur City News : मरीन ड्राइव पर पार्किंग शुल्क पर महापौर ने कहा- फिलहाल नहीं लगेगा चार्ज, यातायात-समिति और पुलिस से चर्चा के बाद होगा फैसला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

