Breaking News
Instagram यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल पोस्ट में हर फोटो-वीडियो पर लिख सकेंगे अलग-अलग कैप्शन
FAF Du Plessis : फाफ डु प्लेसी ने 41 की उम्र में जड़ा शतक, टी20 क्रिकेट में बने सबसे उम्रदराज शतकवीर
Cocktail 2 में फिर चलेगा ‘तुम ही हो बंधु’ का जादू, शाहिद कपूर, रश्मिका और कृति ने डांस से मचाया धमाल
Stock Market June 17: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 347 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी उछाल
CG News : गौ सेवा आयोग अध्यक्ष की गाड़ी पर हमले की कोशिश, नशे में धुत युवकों ने की बदसलूकी, गिरफ्तार
Create your Account
Rajasthan News: यहां हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान, 24 दिसंबर को होगी कार्रवाई
Rajasthan News: झुंझुनूं। राजस्थान में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए झुंझुनूं जिले में बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की तैयारी की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई की रूपरेखा तय कर ली है और प्रभावित क्षेत्रों में नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाने पर 24 दिसंबर 2025 को बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
Rajasthan News :जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में राजस्व विभाग की टीम ने दो दर्जन से अधिक पक्के मकानों पर रेड मार्किंग की है। यह कार्रवाई ग्राम सुलताना के खसरा नंबर 1090 पर बने अवैध निर्माणों को लेकर की जा रही है, जिन्हें हाईकोर्ट ने अतिक्रमण मानते हुए हटाने के निर्देश दिए हैं। इस भूमि पर वर्तमान में करीब 28 परिवारों के मकान और एक गौशाला संचालित बताई जा रही है।
Rajasthan News : प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वेच्छा से निर्माण हटाने, वैकल्पिक व्यवस्था करने और निर्धारित तिथि से पहले मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद कार्रवाई के लिए राजस्व विभाग की विशेष टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए भू-अभिलेख निरीक्षकों और पटवारियों की 11 सदस्यीय टीम गठित की गई है। प्रशासन की इस सख्ती से क्षेत्र में हलचल बढ़ गई है और 24 दिसंबर को प्रस्तावित अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : घर का छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन बच्चे घायल
- 2. UP Accident : तेज रफ्तार अर्टिका कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई भिड़ंत, 4 की मौत, एक घायल
- 3. Raipur City News : तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 35 लाख से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल और टैंकर जब्त, चार गिरफ्तार
- 4. CG Breaking : गृह विभाग से हटे IAS रमेश कुमार शर्मा, सहकारिता आयुक्त की मिली नई जिम्मेदारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

