Create your Account
Raipur City News : प्रेमी के घर में युवती ने लगाई फांसी, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
Raipur City News : रायपुर। जिले में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर गार्डन के पास का है, जहां युवती ने अपने प्रेमी के घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान कविता दास (19) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, वह रात में अपने प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवती ने वहीं फांसी लगा ली। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों का आरोप है कि युवती पर शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Nitin Nabin Lucknow Visit: दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर सीएम योगी और पंकज चौधरी ने किया स्वागत
- 2. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर दी बड़ी सौगात, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का किया शिलान्यास
- 3. IPS Transfer : छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP बदले, सरकार ने जारी किया आदेश
- 4. UP: सीएम योगी ने किया कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिलेगा 5 लाख तक कैशलेस इलाज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

