Create your Account
Raipur City News : पीडब्ल्यूडी ब्रिज की ग्रिल में गर्दन फंसने से बुजुर्ग की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी ब्रिज के पास डिवाइडर की लोहे की ग्रिल में उनकी गर्दन फंसी मिली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान परशुराम नगर पुरैना निवासी 80 वर्षीय जगदीश प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। सोमवार दोपहर करीब 1ः30 बजे राहगीरों की नजर उन पर पड़ी, जब उनकी गर्दन ग्रिल में फंसी हुई थी और वे बेहोश हालत में थे।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और परिजनों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्रिल में गर्दन फंसने से ही उनकी मौत हो गई। हालांकि सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर उनकी गर्दन ग्रिल में फंसी कैसे? यह हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई और कारण, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। राजेंद्र नगर थाना प्रभारी के मुताबिक आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ में महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि के 104.54 करोड़ जारी
- 2. UP News : हरिद्वार से लौटते वक्त तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, 3 दोस्तों की मौत
- 3. Raipur City News : सोलर पैनल लगाते वक्त बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो टेक्निशियन की मौत
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

