Create your Account
Raipur City News : मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के घर पर क्राइम ब्रांच की रेड, विदेशी नेटवर्क और दस्तावेजों की जांच जारी
- Rohit banchhor
- 24 Apr, 2026
इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। चर्चित सट्टा एप ‘3 Stumps’ से जुड़े मास्टरमाइंड और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बाबू खेमानी के निवास पर क्राइम ब्रांच और गंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
इस कार्रवाई के दौरान डीएसपी और थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। टीम ने घर की तलाशी ली और कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को जांच के लिए अपने कब्जे में लिया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को शुरुआती जांच में विदेशी नेटवर्क से जुड़े लेन-देन और लिंक मिलने की आशंका है, जिसके बाद इस कार्रवाई को और तेज किया गया।
इसी आधार पर पुलिस लगातार दस्तावेजों, डिजिटल डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में हलचल मच गई और आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल पुलिस पिछले कई घंटों से कार्रवाई में जुटी हुई है और इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा सामने आ सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 2. CG News : मवेशियों से फसल को बचाने के लिए खेत में बिछाए करंट वाले तार, चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत
- 3. Crime News : पुल के नीचे मिले महिला और युवक के शव, दोहरे हत्याकांड की आशंका, पति पर लगे गंभीर आरोप
- 4. Delhi News : दिल्ली को मिलीं 300 नई इलेक्ट्रिक बसें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी; तीन नए बस डिपो का हुआ उद्घाटन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

