Create your Account
कुलियों ने सुनाई सांसद को अपनी समस्याएं, सभी मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन
भोपाल। सांसद आलोक शर्मा ने जनसुनवाई के दौरान कुलियों की समस्याएं सुनी। भोपाल और रानी कमलापति स्टेशन पर कार्यरत कुलियों ने सांसद शर्मा को बताया कि रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक हो गए हैं। पैसेंजर ट्राली बैग लेकर चलते हैं। ऐसे में अब उन्हें काम नहीं मिलता है। कभी-कभी तो खाली हाथ ही घर जाना पड़ता है। कुलियों ने बताया कि उनके पास स्वयं का मकान नहीं हैं वे किराए के मकान में रहते हैं।
रेलवे की तरफ से इलाज की भी सुविधा नहीं मिलती है। कुलियों की बातों को सुनकर सांसद शर्मा भावुक हो गए। सांसद आलोक शर्मा ने सभी कुलियों को मिठाई खिलाई। माला पहनाकर उनका स्वागत किया। सांसद शर्मा ने कुलियों को आश्वासन दिया कि आपकी मांगों को लेकर वह दिल्ली मे रेल मंत्री से मिलकर चर्चा करेंगे।
कुली भाई सम्मान का जीवन जी सकें, उनके जीवन स्तर में भी बदलाव आए इसके लिए उनकी मांगों को पूरा होना चाहिए। महिला कुली ममता को भी उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनकी मांग को उचित फोरम पर उठाएंगे। सांसद शर्मा ने मौके से ही डीआरएम भोपाल से चर्चा की और कुलियों की छोटी-छोटी समस्याओं के बारे में चर्चा की। सांसद शर्मा के की प्रयासों से कुली भाई खुश हुए और उन्होंने सांसद का सम्मान दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त किया।
Related Posts
More News:
- 1. Fire breaks out in Cuttack Medical College: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज के ICU वार्ड में लगी आग, 10 मरीजों की जलकर मौत
- 2. IND vs ENG Semi-Final : रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने की एंट्री
- 3. Bhoot Bangla Teaser : हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज, मजेदार सीन्स, डरावनी झलक और शानदार कॉमिक टाइमिंग से फैंस का जीता दिल
- 4. CG News : तरबूज-ककड़ी के बीच छुपी थी अफीम की फसल, झारखंड का आरोपी हिरासत में
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

